CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनुपपुर, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की धरातल की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल एवं समूह जल प्रदाय योजनांतर्गत किए गए कार्यों का संचालन धरातल पर क्रियान्वित होते दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने एकल एवं समूह जल प्रदाय योजनांतर्गत जिले के ग्रामों में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों के क्रियान्वयन के सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धरातल पर कार्यों के सत्यापन के दौरान संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर ग्राउण्ड लेवल पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल निगम तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के अंतर्गत हस्तांतरित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पम्प ऑपरेटर स्तर से जल प्रदाय के स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित कर जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नल-जल से संबंधित शिकायतों को अटेण्ड कर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उसको तत्परता से निदान सुनिश्चित करें।