नशे में कार चला रहे थे BDO
और दो पुलिसकर्मी को ही मार दी टक्कर
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
भभुआ, भभुआ के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित केवां नहर के समीप गुरुवार की रात लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 10:45 बजे आने जाने वाले वाहनों की उत्पाद विभाग की टीम जांच कर रही थी। इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया।घायलों में उत्पाद विभाग की एएसआइ लवली कुमारी व सिपाही आरती कुमारी शामिल हैं। वहीं जिस वाहन से दुर्घटना हुई है उक्त वाहन चैनपुर बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता चला रहे थे, जो नशे में थे। जिन्हें उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लवली कुमारी का सिर फट गया है जबकि सिपाही आरती कुमारी का एक पैर टूट गया है।