CURATED BY – ASHOK RATHORE | CITYCHIEFNEWS

बड़वानी, क्षेत्रीय सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने 25 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का सीधा प्रसारण ग्राम तलुन के समीपस्थ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सुना। कार्यक्रम के पूर्व मारू समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन करने व राशि देने के लिए समाज जन ने सांसद पटेल का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी सम्मेलन में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से भेट की। सांसद पटेल ने स्वसहायता समूह की बहनों से भी मुलाकात की तथा उनके द्वारा वर्तमान में क्या कार्य किया जा रहा जानकारी ली।सांसद पटेल ने कहा केंद्र व राज्य सरकार जनहित की अनेक योजनाएँ चला रही है जिसका सीधा लाभ हितग्राही को मिल रहा है।सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास व सबका विश्वास के नारे को आज केंद्र की मोदी सरकार राज्य सरकार के साथ साथ जनता जनार्दन ने सार्थक किया है। 
कार्यक्रम में लाभार्थी सम्मेलन प्रभारी विक्रम चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र जाट सरपंच लोकेश नरगावे, संतोष जी नागोर,धुर्जी धनगर,दर्शन यादव,राजू राठौर, रमेश कन्नौज आदि भाजपा पदाधिकारी व समाज जन उपस्थित रहे।