बंजारा समाज ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर निकली रैली
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता के द्वारा बंजारा समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शाजापुर बंजारा समाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को बंजारा समाज ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा और बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह और कांग्रेस नेता हेमंतसिंह चौहान निवासी पिपलिया हेमा के द्वारा भेरूगढ़ थाने में पुलिस के सामने बंजारा समाज का नाम लेकर गाली दी गई, जिससे समाज की प्रतिष्ठा धुमिल हुई है। ज्ञापन में मांग की गई कि करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता समाजजनों से माफी मांगें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड