CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री नियुक्त के बाद जिले में प्रथम नगरागमन होने पर बालाघाट जिले के प्रवेश नगर लालबर्रा नगर मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में तेज़ बारिश होने के बाद महज दो मिनट रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर बालाघाट के लिए रवाना हो गए।आपको बता दे कि प्रभारी मंत्री अपने नियत समय से दो घण्टे देरी से पहुंचने के कारण एवं व्यस्तता के चलते उनसे मिलने गए अतिथि शिक्षक संघ,यात्री बस परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल अपने हाथ में मांग पत्र लिए खड़े दिखाई दिए वहीं मंत्री राव को मांग पत्र सौंप नहीं पाए।इस दौरान लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे,पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।