CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के बजरंगियों ने मिशन चौक पर चक्का जाम पर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ये सभी नवरात्रि के त्यौहार के नव दिनो तक शहर में संचालित मांसाहारी दुकानों बंद कराने और शहर में होने वाले गरबा पंडालों में होने वाले गराबो को बंद कराने की मांग कर रहे थे।
बजरंगी कार्यकर्ताओं ने बताया की नवरात्रि के पर्व पर नव दिनो तक शहर में संचालित मांसाहारी दुकानों को बंद कराने व शहर में होने वाले गरबा पंडालों में होने गरबे को भी बंद कराने के लिए एसडीएम कटनी को ज्ञापन दिया गया था लेकिन उनके द्वारा किसी भी तरह की कार्यवाही न किए जाने से नाराज़ जिले के सभी बजरंगियों ने मिशन चौक पर चक्का जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते प्रर्दशन किया और उसके बाद जिला एसडीएम का पुतला लेकर कोतवाली थाना तिराहे तक जुलूस निकाला और तिराहे पर पुतला दहन करते जोरदार प्रदर्शन किया।