CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिनस्थ जिले के विकासखण्ड कालापीपल में संचालित हॉकी फीडर सेंटर की 02 खिलाडिय़ों का हॉकी फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित जूनियर एवं सब जूनियर वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता जो इसी माह आयोजित होना है के लिए जिले के विकासखण्ड कालापीपल की महिला खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि खिलाड़ी आयुषी पटेल का वर्ष 2018-19 में एवं वैशाली राठौर का वर्ष 2021-22 में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर के लिए चयन हुआ था। अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आयुषी पटेल का 21 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक राजनंदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित द्वितीय हॉकी इण्डिया जूनियर महिला वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इसी प्रकार वैशाली राठौर ने भी अपने खेल की प्रतिभा के आधार पर द्वितीय हॉकी इण्डिया सब जूनियर महिला वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप के लिए जो कि 23 से 30 जुलाई 2024 तक सूरत गुजरात में आयोजित होगी के लिए चयन हुआ है।