पन्ना में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न
27 को पन्ना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के जमा होंगे नामांकन
CURATED BY – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, मंगलवार को पवई के भाजपा कार्यालय में पवई विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई,जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया और 27 अक्टूबर को पूरे दलबल के साथ पन्ना में तीनों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में जमा किए जाएंगे| पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और जो रूठे हुए हैं उन्हें हम मनायेगे और सभी भाजपा परिवार में एक साथ मिलकर विधानसभा के तीनों प्रत्याशियों को विजय बनाएंगे एवं प्रदेश में सरकार बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे | इस दौरान मौजूद डॉक्टर अमित खरे ने कहा की हम सबको मिलकर के विधायक जी के कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना है और उनको विजय दिलानी है|