एमपी के शाजापुर में विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
शाजापुर में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने चुनावी कार्यक्रम का शुभारंभ किया
Curated by - BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, विधानसभा चुनाव 2023 में चुनावी कार्यक्रम संचालित करने हेतु बुधवार को शाजापुर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय परिसर में किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद चुनाव की विभिन्न तैयारिया शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में बुधवार को जिला कार्यालय परिसर में विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक थे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष केशरिमल सांकलिया, पूर्व विधायक पुरषोत्तम चंद्रवंशी वरिष्ठ नेता लोकेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद, शिवनारायण पाटीदार, जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, पूर्व जिला महामंत्री अशोक कवीश्वर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विवेक शर्मा, विधानसभा विस्तारक गौरव तोमर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत, यमुना कछावा, जिला मंत्री श्रद्धा नागर, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, रमेश चमन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, सोनू सोलंकी, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, नवीन राठौर, मोहन जादौन, हरिओम गोठी, राधेश्याम गुर्जर उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता, डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा विधानसभा चुनाव में 20 हजार से अधिक मतों से विजयी होने की बात कही गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामचंद्र भावसार, रवि पांडे, कमल गुप्ता, दिलीप भवर, उमेश टेलर, राजेंद्र गवली, कालूराम केम, महेंद्र चौहान, ललित जैन, मनोहर विश्वकर्मा, शीतल भावसार, महेश परमार, राजेश तोमर, प्रेम यादव, मधु दवे, अर्पित परिहार, अंकित आचार्य, आशीष नागर, मुकेश पवार, दिलीप राजपूत, बाबूलाल शर्मा, पवन तंवर, महेंद्र सांकलियां, अशोक पांचाल, अशोक जाधव, दीपक राठौर, कैलाश राठौर, प्रहलाद गवली, मुरली पाटीदार, गिरधारी देवतवाल, प्रेम यादव, मुकेश दुबे, सतीश राठौर, अजय चंदेल, सुनील गोयल, राहुल परमार, वृंदावन कुशवाह, भूपेंद्र मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड