पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के घर असम पुलिस का छापा
धोखाधड़ी मामले में पुत्र शास्वत से की पूंछताछ, मोबाइल जब्त
Curated by – RUPESH JAIN | CITYCHIEFNEWS
टीकमगढ़, चुनावी सरगर्मियों के बीच आज सुबह 8 बजे असम पुलिस के साथ टीकमगढ़ पुलिस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी से टीकमगढ़ विधानसभा उम्मीदवार यादवेंद्र सिंह के घर पुलिस ने पहुंचकर धोखाधड़ी के मामले में उनके पुत्र शास्वत सिंह बुंदेला से लंबी पूंछताछ की,इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और यादवेंद्र सिंह समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा!
चुनावी समय में हुई इस कार्यवाही को लेकर जहां चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की जाती रहीं!
लगभग 4 घंटे की पूंछताछ के बाद असम पुलिस के इंस्पेक्टर उत्तम बोरे ने बताया कि आटो नोमस काउंसलिंग के नाम पर की गई 63 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में सब्बरवाल इंडिया ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड,दिल्ली की शिकायत पर 2022 में 5 आरोपियों के खिलाफ सीआईडी पी एस केस में 123/255/256/257/259/260/406/417/419/420/463/464/465/468/471/472/474/506 के तहत मामला दर्ज किया गया था,उक्त मामले के एक आरोपी शास्वत सिंह बुंदेला,टीकमगढ़ से पूंछताछ कर उनका मोबाइल, पान कार्ड और आधार कार्ड जप्त किया गया है!
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड