CURATED BY – Mohmmad Muneer | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हुई प्रशासनिक सर्जरी का असर जिले में भी पड़ा है,  सीधी पेशाब कांड के ठीक बाद में सुर्खियों में आई यह महिला एएसपी ने शहडोल में नशीली दवाएं इंजेक्शन की खेप और हालही में बड़े भू-माफिया पर हाथ डाल तो था लेकिन कुछ खास नहीं कर पाई, इस तेज-तर्रार महिला अफसर वाली ख्याति बटोर चुकी एएसपी अंजुलता पटले का तबादला सोमवार वल्लभ भवन जारी हुआ तो सूची में 3+19 अफसरों के लिए आदेश में हुआ है जिसमें बतौर उप सेनानी 6वी वाहिनी बिसवल जबलपुर कर दिया गया है वहीं शहडोल मे एएसपी के रूप में संतोष डेहरिया की पदस्थापना की गई है, वहीं इसी सूची में अंकिता सुल्या डीएसपी महिला का भी तबादला हो गया है  उन्हें नवगठित जिला मऊगंज में एसडीओपी की कमान सौंपी गई है इनका शहडोल का शत-प्रतिशत कार्यकाल छुट्टियों में बीत गया शहडोल के नागरिक इनकी पदस्थापना से जिले की नारी शक्ति को कोई फायदा नहीं हुआ संभवतः मऊगंज में कुछ कर पाएगी कहा नहीं जा सकता।