CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित संभाग स्तरीय (सीबीएसई से मान्यता प्राप्त) ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, सोमनाथ पुरम रोड, तिली में शैक्षाणिक सत्र 2024-25 में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के विरूध्द छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए 31 मई 2024 तक विद्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को पूर्व कक्षा में बी ग्रेड अथवा प्रथम श्रेणी एवं मूल निवासी मध्यप्रदेश का होना आवश्यक है। आवेदन फार्म कार्यालयीन समय में विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। कक्षा 7 वी. से 11 वी. कक्षा तक के लिए सीटे रिक्त है। जिसमें कक्षा 11 वी. में गणित, जीवविज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में ही प्रवेश दिया जा सकेगा।