मध्यप्रदेश ईकोपर्यटन विकास बोर्ड के नेतृत्व में संपन्न हुआ अनुभूति कार्यक्रम
"मैं भी बाघ" थीम के तहत प्रेरक शिक्षा का आयोजन
सतना, मध्य प्रदेश ईकोपर्यटन विकास बोर्ड (वन विभाग) मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सर्वोत्कृष्ट कार्यक्रम अनुभूति के गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य को लेकर वनमंडलाधिकारी आईएफएस अखिल बंसल के निर्देशानुसार वन मंडल स्तरीय शासकीय व अशासकीय अनुभूति प्रेरक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 26 दिसंबर 2023 को वन मंडल कार्यालय सिंगरौली के सभागार में संपन्न हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर आशीष सिंह बघेल द्वारा समस्त वन परिक्षेत्र से आए हुए चयनित प्रेरकों को प्रशिक्षित किया गया वर्ष 2023-24 अनुभूति के लिए निर्धारित थीम "मैं भी बाघ" का विस्तार पूर्वक व्याख्यान व "पारिस्थितिकी तंत्र" से मिलने वाली सेवाओं की रोचक समझ के लिए खेल व "पहचानें कौन" आदि खेल अभ्यास के माध्यम से अनुभूति कार्यक्रम के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण परिणाम का लक्ष्य निर्धारित किया गया.