छतरपुर के गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोउत्सव
बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
छतरपुर, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोउत्सव धूमधाम से मनाया गया l
एनुअल फंक्शन का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया. वार्षिकोत्सव की शुरुआत सबसे पहले सरस्वती प्रतिमा पर माल्या अर्पण और दीप प्रज्वल करके किया गया. इसके बाद कार्यक्रम में छात्रों द्वारा देश भक्ति व अन्य गीतों पर मनमोहन और रंगारंग परिस्थितियों दी गई!
इसी क्रम में छात्र परिधि प्रजापति और स्कूल के अन्य छात्राओं द्वारा गदर फिल्म के सुपरहिट गीत मैं निकला गड्डी लेके गाने पर शानदार प्रस्तुति दी गई जिसको देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर छोटे-छोटे बच्चों का हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया, वार्षिक उत्सव में स्कूल का समस्त स्टॉफ छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।