CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले ग्राम घुघरा में दिनांक 22 फरवरी से दिनांक 25 फरवरी तक वार्षिक चांदमारी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा फायरिंग रेंज में किया जाता है,जिसमें सिपाही से लेकर पुलिस अधिकारी तक उपयोग किए जाने वाले बंदूक और आधुनिक हथियारों को चलाकर परीक्षण किया जाता है। जिसे वार्षिक चांदमारी कहा जाता है। जिसका उद्देश्य पुलिस जवानों को शस्त्र संचालन का अभ्यास कराना एवं फायरिंग में निपुण कर्मचारियों एवम अधिकारियों को पुरस्कृत करना और मनोबल बढ़ाना है।

कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा फायरिंग रेंज में पहुंच कर वहा की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा का जायजा लिया तथा रक्षित निरीक्षक एवं फायरिंग हेतु प्रयुक्त अधिकारियो वा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा पिस्टल, इंसास, एसएलआर से फायरिंग भी की जिसमें पिस्टल एवं इंसास से जिला पुलिस कप्तान के 10 में से 10 टारगेट हिट हुए। पुलिस कप्तान द्वारा फायरिंग के तरीक़ो का भी विश्लेषण किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी फायरिंग की गई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सूबेदार सोनम उइके, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।