CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS

बड़वानी, अंजड नगर पंचायत परिषद द्वारा दिसंबर व जनवरी माह में का वेतन आज 13 फरवरी तक भी कर्मचारियों को नहीं दिए जाने पर कर्मचारियों द्वारा मंगलवार दोपहर एकत्रित होकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश चौहान व नपाध्यक्ष मांगीलाल मुकाती को ज्ञापन सौंप कर बकाया वेतन शीघ्र दिए जाने की मांग की गई है, वहीं अपनी समस्याओं से जवाबदारों को अवगत करवाते हुए जल्द ही भगुतान नहीं होने पर 16 फरवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। वही मामले को लेकर अंजड नगर परिषद सीएमओ राकेश चौहान ने कहा कि शासन द्वारा चुंगी क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है वहीं फिलहाल एक माह का वेतन एक दो दिन में कर्मचारियों को दिया जायेगा।