कटनी में सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
रातभर चला विरोध प्रदर्शन
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के घंटा घर से जगन्नाथ चौक की तरफ जाने वाले सड़क पर कल रात्रि इलाके के लोगो ने चक्का जाम कर दिया। इलाके के लोगो रोड एक्सीडेंट में घायल तीन बच्चों को देख आक्रोशित थे और सभी रोड ब्रेकर की मांग कोलकर चक्का जाम किया था।
रोड एक्सीडेंट में घायल बच्चों ने बताया कि वे रात्रि के वक्त घंटा घर से सड़क के किनारे किनारे घर की तरफ आ रहे थे वही एक कार तेज रफ्तार से आई तीन बच्चों को ज़ोरदार ठोकर मार मौके से फरार हो गई। इस घटना में एक बच्चा नाले में गिर गया और अन्य दो बच्चों को चोटे आई। इलाके के लोगो ने घटना के तुरंत बाद बच्चो को सुरक्षित सड़क से उठाया और जो बच्चा नाले में गिर गया था उसे भी नाले से बाहर निकल परिजनों को सौंप दिया। वही इस घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर पत्थर रख चक्का जाम कर दिया इलाके के लोगो की मांग थी कि सड़क पर रोड़ ब्रेकर बनाया जाए।घंटा घर से जगन्नाथ चौक तक लम्बा जाम लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस बल पहुंच गया और इलाके के लोगो को आश्वाशन दिया कि वे इस सड़क पर ब्रेकर बनवाएंगे और चक्का जाम खुलवाया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड