पवई विधानसभा 58 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आनंद कुमार विश्वकर्मा भरेंगे नामांकन
आनंद कुमार विश्वकर्मा: सभी मतदाताओं निर्भर होकर मतदान करें और अपने मन का प्रत्याशी चुने
CURATED BY – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, जिले की पवई विधानसभा क्रमांक 58 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमाएंगे आनंद कुमार विश्वकर्मा मध्य प्रदेश की प्रमुख पार्टियों बीजेपी या कांग्रेस में लगातार गुटबाजी देखी जा रही है मध्य प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है अब तीसरे विकल्प की ओर जनता का रुझान देखा जा रहा है पवई विधानसभा में जनता बदलाव चाहती है पवई में विकास नहीं हुआ है नेताओं का जरूर विकास हुआ है पवई में नेता एक दूसरे को हराने में लगे हुए हैं पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी हो या कांग्रेस के प्रत्याशी हो सभी का विरोध हो रहा है सभी एक दूसरे पर रोप - प्रत्यारोप का दौर चल रहा है आनंद कुमार विश्वकर्मा एक जमीनी नेता के तौर पर देखे जाते हैं जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं और गरीबों के साथ खड़े रहते हैं आनंद कुमार विश्वकर्मा ने अपील की है कि सभी मतदाताओं निर्भर होकर मतदान करें और अपने मन का प्रत्याशी चुने आनंद कुमार विश्वकर्मा रैपुरा क्षेत्र के निवासी हैं उन्होंने कहा है कि मैं हर संभव गरीबों की मदद करने के लिए तैयार रहता हूं और उन्होंने कहा है कि जनता जनार्दन से अपील की है कि एक बार सेवा का अवसर जरूर दें.