शहर के बीचो-बीच संचालित हो रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका
10 लोग हुए घायल 3 को हुई मौत
CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दमोह जिले से आ रही है जहां पर शहर के बीचो-बीच संचालित हो रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है जहां पर 10 लोगों के घायल होने के और तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है हम आपको बता दें कि यह घटना शहर के बीचों बीच स्थित बड़ा पुल के पास घनी आबादी में एक अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी जहां पर 12:00 बजे के लगभग धमाका होने की खबर प्राप्त हुई घटनास्थल पर दमोह कलेक्ट मयंक अग्रवाल दमोह एसपी सुनील तिवारी, सीएसपी अभिषेक तिवारी,दमोह कोतवाली प्रभारी विजय राजपूत एवं प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंचा गया है बचाव कार्य जारी है और मालवा हटाया जा रहा है आसपास के लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री कई दिनों से संचालित हो रही है जिसकी सूचना और पोलिस को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई यदि समय कार्यवाही हो जाती तो यह घटना नहीं हो पातीl