CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, देश में नए कानून अमल में आ चुका हैं। इन कानूनों को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए कटनी जिला सहित मध्य प्रदेश पूरी तरह पहले से ही तैयार था। कटनी के एन के जे थाने में सोमवार को  थाना प्रभारी नीरज दुबे ने थाने में जागरूक कार्यक्रम रख इस नए कानून एस अवगत कराया और लोगो के मन में। इस नए कानून को लेकर जो प्रश्न थे उनके जवाब भी दिए।

नए कानून को लेकर थाने में होने वाले जागरूक कार्यक्रम के पहले एन के जे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने अपने पुलिस स्टाप और इलाके के लोगो के साथ वृक्षारोपण करते हुए लोगों को यह संदेश दिया कि हर साल लोगों को अपने आसपास व घरों पर वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है। एन के जे थाना प्रभारी नीरज दुबे ने बताया की इस नए कानूनों को अमल में लाने और लागू करने के लिए पुलिस बल को सबसे ज्यादा सक्षम बनाने की जरूरत है। यही वजह है कि पुलिस बल और विवेचकों को इसके लिए तैयार किया गया है। इस दौरान इन नए कानूनों के बारे में पुलिस बल और विवेचकों को पहले प्रशिक्षित किया गया है। राज्य की पुलिस प्रशिक्षण शाखा ने मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया है और इनके माध्यम से पुलिस मुख्यालय से लेकर थानों और चौकियों तक के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। नए कानूनों से लोगों को अवगत कराने और उनमें जागरूकता लाने के मकसद से कार्यशालाएं हुईं। सोमवार यानी 1 जुलाई को सभी थानों में विशेष कार्यक्रम हुए और आमजन को इस नए कानून से अवगत कराया गया।