धान खरीदी केंद्र शाहनगर मंडी में अव्यवस्थाओं का माहौल
प्रति बोरी 7 रुपए ली जा रही तुलाई
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, हम आपको बता दें कि धान खरीदी केंद्र शाहनगर मंडी में किसानों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है धान तुलाई के अंतिम दिन खरीदी केंद्र में किसानों का ताता लगा रहा और किसानों से तुलाई के लिए प्रतिबोरी 7 रुपए तुलाई ली जा रही थी किसानों ने मीडिया के कैमरे के सामने बताया कि 7 रुपए प्रति बोरी तुलाई मांगी जा रही है एवं बरादाने के लिए अतिरिक्त 100-200 रुपए की मांग की जा रही
किसानों ने बताया कि कि हम 12 तारीख से तुलाई के लिए खरीदी केंद्र में आ गए हैं पर आज दिनांक तक अंतिम दिन भी हमारी तुलाई नहीं हो सकी है और हमारे बाद जो लोग आए उनकी तुलाई कर दी गई क्योंकि हमने पैसे नहीं दिए इसलिए हमारी तुलाई नहीं की गई
किसानों की शिकायत के बाद शाहनगर तहसीलदार मौके पर खरीदी केंद्र मंडी पहुंची और किसानों की समस्याओं को जाना एवं किसानों ने तहसीलदार के समक्ष बताया कि खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा प्रतिबोरी 7 रुपए तुलाई ली जा रही है और बारदाने के अतिरिक्त पैसे भी लिए जा रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि आप अपनी अपनी समस्या लिखित आवेदन में दे देवे, में प्रस्ताव बनाकर जिला अधिकारियों को भेजुगी उसके उपरांत ही कार्रवाई होगी
हम आपको बता दें कि शाहनगर जिला केंद्र से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एवं यहां पर अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया जाता है इस कारण ही यहां पर भर्रेशाही का आलम स्थापित है एवं किसानों से तुलाई के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है एवं 12 तारीख से आए हुए किसानों की अंतिम दिन भी तुलाई नहीं होना एवं बारदाने के लिए अतिरिक्त पैसों की मांग जो सरासर अनियमिताओं में आता है इस पर उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेकर खरीदी केंद्र प्रभारी के ऊपर जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।