सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच अमृत भारत ट्रेन सेवा का शुभारंभ
हर रविवार होगी रवानाकिराया और टाइमटेबल जारी
गुरुवार को सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए घोषित अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ हो गया। हालांकि, इसकी समय सारिणी के अनुसार, सहरसा से प्रत्येक रविवार ओर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को खुलने की समय निर्धारित की गई है। गुरुवार को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बनकर गई। हालांकि दो मई से चलने वाली अमृत भारत ट्रेन में बुकिंग अभी भी नहीं हो पा रही है। टिकट वेंडर की माने तो गुरुवार को स्पेशल ट्रेन का टिकट काटा गया था लेकिन चार मई से जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन की बुकिंग अभी नहीं हो रही है। न ही फेयर स्ट्रक्चर ही दिखाई दे रहा है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार अमृत भारत ट्रेन का फेयर स्ट्रक्चर पूरे भारत में एक ही रहेगा। उसी के आधार पर फेयर स्ट्रक्चर सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए भी रहेगा। सूत्रों के अनुसार एक हजार किलोमीटर की यात्रा 450 रुपए में संभव है।
सहरसा से हर रविवार को खुलेगी ट्रेन
जारी शेड्यूल के अनुसार चार मई से सहरसा से प्रत्येक रविवार को शाम 4 बज कर 20 मिनट पर खुलेगी। जिसके बाद पांच बज कर 13 मिनट में खगड़िया, सात बज कर 05 मिनट पर समस्तीपुर जंक्शन, आठ बज कर 35 मिनट पर मुजफ्फरपुर, 09 बज कर 55 मिनट पर हाजीपुर, रात 11 बजकर 15 मिनट पर पाटलिपुत्रा, 11 बज कर 38 मिनट पर दानापुर, 12 बज कर 04 मिनट पर आरा, 12 बज कर 46 मिनट पर बक्सर पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को 15 बज कर 45 मिनट पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
एलटीटी से हर शुक्रवार को खुलेगी ट्रेन
इसी तरह दो मई से प्रत्येक शुक्रवार को अमृत भारत ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दोपहर 12 बजे सहरसा के लिए खुलेगी। जहां से ठाणे जंक्शन 12 बज कर 22 मिनट पर पहुंचेगी, वहा तीन मिनट ठहराव के बाद कल्याण जंक्शन 12 बज कर 39 मिनट पर पहुंचेगी। जहां तीन मिनट ठहराव के बाद 14 बज कर 30 मिनट पर इगतपुरी जंक्शन पहुंचेगी। जहां पांच मिनट के ठहराव के बाद 15 बज कर 10 मिनट पर नासिक रोड जंक्शन पहुंचेगी। जहां 03 मिनट के ठहराव के बाद 18 बज कर 32 मिनट पर जलगांव जंक्शन पहुंचेगी। वहां दो मिनट के ठहराव के बाद 19 बजे भुसावल, 23 बज कर 45 मिनट पर इटारसी पहुंचेगी। वहा 10 मिनट के ठहराव के बाद जबलपुर के लिए विदा होगी। 03 बज कर 10 मिनट पर जबलपुर पहुंचेगी। वहां 10 मिनट रुकने के बाद 05 बज कर 50 मिनट पर सूरत पहुंचेगी। वहां 05 मिनट रुकने के बाद मानिकपुर के लिए खुलेगी। मानिकपुर, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्रा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया के रास्ते रविवार को दोपहर दो बजे सहरसा पहुंचेगी।