CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, आस्था की आड़ में सरकारी अमानत में खयानत करने वालों पर आखिर लगाम कब लगेगी। देश में पिछले दस सालों से चली आ रही स्वयंभू भगवान की गारंटी के सहारे सतना शहर में भी अतिक्रमण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कलेक्टर की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर आशियाना बना लिया गया है। धवारी मोड़ पर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। इस मंदिर की देखरेख करने वाले पंडित बाबा ने मंदिर की आड़ में अपने आशियाने का निर्माण करा डाला है। मजेदार बात यह है कि कलेक्ट्रेट से चंद कदम दूर यह पूरा खेल हो रहा है और सरकारी मशीनरी धृतराष्ट्र बनी बैठी है।

आस्था के नाम पर सरकारी भूमि पर कब्जा सार्वजनिक मंदिर में करवा लिया अवैध निर्माण....

प्रयास महाराज ने कर दिया करोड़ों का खेल,मंदिर के ऊपर बना लिया निजी आवास...

आपको बता दें पूरा मामला कलेक्ट्रेट के बगल में धवारी चौराहे स्थित शनि मंदिर का है। जिसकी स्थापना सार्वजनिक सहयोग से सन 2000 में निर्माण कराया गया था।जिसमें प्रयास महाराज नाम के पुजारी विगत कई वर्षों से पुजारी के रूप में रहते हैं। और मंदिर के ऊपर भवन बनकर अवैध रूप से कब्जा कर चुके हैं।सोचने वाली बात यह है की मंदिर के ऊपर आवास बनाकर सौचालय सहित कोई कैसे रह सकता है।पुजारी द्वारा करोड़ों की लागत से मंदिर के ऊपर आवास बनाकर असामाजिक तत्वों को बैठाकर कई अनैतिक कार्य भी संचालित कर रहे हैं।वही मंदिर में चढ़ने वाली पूजन सामग्री को बाजार में भी बेच रहे हैं।सूत्र बताते है की पूजा के नाम पर इस पुजारी की संपत्ति करोड़ पहुंच गई है। कई बार धवारी की जनता ने अधिकारियों से शिकायत भी की है यह मंदिर ट्रस्ट में जाना चाहिए,लेकिन इस अवैध निर्माण की ओर किसी भी अधिकारी की नजर नहीं जा रही है।यह पुजारी हमेशा मंदिर में ताला बंद कर अपने आवास में आराम फरमाता रहता है। सिर्फ शनिवार के दिन ही इस मंदिर का गेट खोलना है।