समारोहपूर्वक अमरनाथ यात्रियों को दी गई बिदाई
जनपद सदस्य हरिशंकर बनवारी कर रहे जत्थे का नेतृत्व
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, भूखे को भोजन, प्यासे को पानी, जय बाबा बर्फानी’ और ‘बम-बम भोले’ के सामूहिक उदघोष के साथ आज शनिवार को लालबर्रा के तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू-कश्मीर स्थित बाबा अमरनाथ के दर्शन को रवाना हुआ। इस हेतु ग्राम कटंगटोला स्थित श्री अनिरुद्ध बेलजी के निवास स्थान पर गढ़वाल समाज के प्रतिनिधिगण एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक सायंकाल को उपस्थित हुए। अमरनाथ यात्रा को जाने वाले सभी तीर्थयात्री यहीं पर उपस्थित हुए एवं जब सभी तीर्थयात्री आ गए तो उन्हें तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाई गई,मिठाइयों से उनका मुंह मीठा करवाया गया और पटाखे फोड़कर हर्षपूर्वक विदा किया गया। विदाई के पूर्व गढ़वाल समाज के सक्रिय सदस्य मानपुर निवासी पिंटू नागेश्वर का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। जो लोग अमरनाथजी की यात्रा हेतु आज रवाना हुए उनमें मानपुर निवासी मनोज पंडितवार बारहवीं बार एवं नगपुरा निवासी जनपद सदस्य हरिशंकर बनवारी पांचवीं बार अमरनाथजी के दर्शनार्थ जा रहे है। अन्य तीर्थयात्रियों में कार्तिक बनवारी नगपुरा, अनिरुद्ध बेलजी एवं श्रीमती ललिता बेलजी कटँगटोला, जितेंद्र नागेश्वर पांढ़रवानी, राजेन्द्र शिववंशी भरवेली एवं ग्राम मानपुर के नीलेश पंचेश्वर, सतीष पंचेश्वर, एसुलाल पंचेश्वर एवं मोहन पंचेश्वर शामिल है। तीर्थयात्रियों को समारोहपूर्वक विदाई दी गई एवं उनकी सकुशल यात्रा हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। विदाई कार्यक्रम में जो लोग मुख्यत: उपस्थित रहे उनमें अखिल भारतीय गढ़वाल समाज मंडल लालबर्रा अध्यक्ष अनिल ब्रम्हे, प्रदीप सूर्यवंशी, लिखीराम हरिन्द्रवार, अरुण गोयल, विनय हरिद्वाज,श्रीमती हेमलता धानेश्वर,श्रीमती मीना कुरमजी, श्रीमती रानू हरिद्वाज,धनपाल हटवार,बद्रीनाथ मते,शरद धानेश्वर,चन्द्रकुमार ब्रम्हे,रोहित नागवंशी,संतोष नागेश्वर, आकाश मदन नागेश्वर,आशु ब्रम्हे,कृष्णकुमार नागेश्वर,आशु बेलजी,प्रेम पंचेश्वर, नितेश पंचेश्वर, श्रीमती समुद्रीबाई गोयल आदि शामिल थे।