नशे तस्कर को अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार
कोरेक्स की 150 से अधिक शीशी करी जप्त
शहड़ोल, नशा आज वैश्विक समस्या बन गई है। शहड़ोल जिले में युवा वर्ग नशे के जद में है । नशे को बढ़ावा देने वाला कोई और नही बल्कि युवा ही है। ऐसे ही नशे का कारोबार करने वाले तीन नशे तस्कर को अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिनके पास से नशे के रूप में उपयोग करने वाली कोरेक्स की 150 से अधिक शीशी जप्त कर NDPS के तहत कार्यवाही ली है। पकड़े गए नशा तस्कर इलाहाबाद से नशे की सामग्री लेकर ट्रेन में सवार होकर शहड़ोल लेके आ रहे थे, जिन्हें अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शहडोल जिले की अमलाई पुलिस ने धनपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले मो जफर उर्फ राजा बाबू, शिवम तोमर इर्फ़ गजनी व अरमान अली को पकड़ा है। जिनके पास से दो बैग में 150 नग कोरेक्स जप्त कर NDPS के तहत कार्यवाही की है। पकड़े गए नशे के तस्कर इलाहाब से दो बैग में नशे की सामग्री ट्रेन में सवार होकर शहड़ोल जिले के अमलाई स्टेशन लेकर उतरे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर अमलाई पुलिस ने घेराबंदी कर अमराडण्डी तिराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर इस नशे की सामग्री को जिले के अमलाई, बुढार, धनपुरी में सप्लाई करने की फिराक में थे.