284 मतदान केंद्र के साथ ही 13 आदर्श मतदान केंद्र पर 2 लाख 54 हजार 313 मतदाता अपने मतों का करेंगे उपयोग
बागली विधानसभा क्षेत्र में कल 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
CURATED BY – NATHU SINGH | CITYCHIEFNEWS
बागली, जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे जहां राजनीतिक दल अपने प्रचार प्रसार में तेजी लाए जा रहा है वहीं प्रशासनिक अमला भी मतदान केंद्र के साथ ही आदर्श मतदान केंद्र तक पहुंच कर वहां का रख रखाव के साथ ही सफाई और वॉल पेंटिंग के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रिटर्निंग ऑफिसर आनंद मालवीया, जनपद सीईओ राजू मेढा के साथ ही बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला लगा हुआ है बागली विधानसभा क्षेत्र में 130114 पुरुष मतदाता, 124195 महिला मतदाता के साथ ही चार अन्य भी मतदाता है इन मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए प्रशासन के द्वारा कई प्रकार के आयोजन कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है मतदान केंद्र पर बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र एक अलग ही लुक में नजर आएंगे इसके लिए मतदान केंद्र को बहुत ही अच्छे से वॉल पेंटिंग के साथ ही मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कई प्रकार के स्लोगन भी लिखे गए हैं जिसके चलते मतदाता प्रेरित होकर मतदान करने पहुंचे।