छतरपुर में हजारों समर्थकों के साथ आलोक चतुर्वेदी ने भरा नामांकन
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सड़कों पर गूंजे पज्जन भैया जिन्दावाद के नारे
CURATED BY – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS
छतरपुर, छतरपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी ने सोमवार को हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। श्री चतुर्वेदी ने सोमवार की सुबह सर्वप्रथम बागेश्वर धाम पहुंचकर माथा टेका तथा इसके साथ ही शहर के हनुमान टौरिया तथा मोटे के महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सुबह के वक्त आलोक चतुर्वेदी ने सामान्य रूप से एक नामांकन तहसील कार्यालय में जमा किया। तदुपरांत सागर रोड स्थित उनके निज निवास खेलग्राम में उनके समर्थक एकत्रित हुए तथा यहां से विशाल रैली के रूप में समर्थक तथा आलोक चतुर्वेदी मोटे के महावीर मंदिर पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद उनकी नामांकन रैली छत्रसाल चौक, महल रोड चौक बाजार बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां आलोक चतुर्वेदी ने पुन: अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड