महिला की मौत पर मायके वालों का आरोप
सुसराल वालों ने पीट पीटकर की हत्या; जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर, मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अड़गड़ा मोहल्ले में शनिवार की रात एक महिला की इलाज के क्रम में सदर अस्तपताल में मौत हो गई। वहीं जब महिला के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे सभी भागलपुर जिला के कहलगांव से देर रात मृतक महिला के घर पर पहुंचे और जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलते ही कासिम बाजार की थाना पुलिस रविवार की सुबह 9 बजे मृतक महिला के सुसराल अड़गड़ा मोहल्ला पहुंची और मायके और सुसराल वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जाता है मृतक महिला प्रियंका कुमारी की शादी 11 मई 2023 को अरगड़ा निवासी वासुदेव सिंह के पुत्र रोशन से हुई है। मृतक महिला का तीन माह का बच्चा भी है। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि सुसराल वाले मिलकर प्रियंका को मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ित करता थे। महिला अपने सुसराल नहीं जाना चाहती थी, लेकिन दुर्गा पूजा के दशमी पूजा को सुसराल वालों ने उसे बुला लिया। उसके बाद वहां पीड़िता के साथ मारपीट की गई है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड