बिहार में साइक्लोन दाना पर सभी विभाग अलर्ट पर
इन जिलों में मच सकती है तबाही
पटना, ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद इसका असर बिहार पर भी पड़ने वाला है. मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों के लिए साइक्लोन दाना को लेकर चेतावनी जारी की है. साइक्लोन के प्रभाव से बिहार के ज्यादातर जिलों में बादल छा गए हैं. कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम के खराब रहने की संभावना है. खासकर राज्य के दक्षिण और पूर्वी हिस्से में इसका तूफान की वजह से अच्छा खासा असर देखने को मिल सकता है. लिहाजा लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
दरअसल, साइक्लोन दाना, जोकि एक तेज तूफान है, ने ओडिशा के तट से रात साढ़े 12 बजे टकरा गया, जिसके कारण वहां भारी बारिश और बहुत तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवात की गति लगभग 120 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है.
इस तूफान का असर बिहार पर भी अच्छा खासा रहने वाला है. मुख्य रूप से यह दक्षिण और पूर्वी बिहार के जिलों को प्रभावित करेगा. मौसम विभाग ने खगड़िया, मुंगेर, बांका, पटना, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, शेखपुरा, गया, लखीसराय जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. ये जिले दाना के प्रभाव में आने की संभावना के कारण अलर्ट पर हैं.
पटना की ही बात की जाए तो यहां सुबह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. तापमान में गिरावट के साथ आकाश में घने बादल छा गए हैं. यह मौसमी बदलाव साइक्लोन के प्रभाव का संकेत दे रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव बचाव के उपाय अपनाने को भी कहा है.
संभावित के प्रभाव से भारी बारिश की संभावना है, जो कृषि और बुनियादी ढांचे पर भी असर डाल सकती है. वहीं, तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और दूसरी आपूर्ति में भी बाधा आने की संभावना है. साथ ही लगातार बारिश से बाढ़, भारी जलजमाव जैसे हालात बन सकते हैं