अलीराजपुर की बेटी का रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर हुआ चयन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने सौपा नियुक्ति पत्र
Curated by - RIZWAN SHAIKH | CITYCHIEFNEWS
अलीराजपुर, नगर के गढ़ात रोड़ ठक्कर बापा मार्ग निवासी शिक्षक दंपत्ति श्री कैलाश शर्मा एवं श्रीमती वंदना शर्मा की पुत्री निमिता शर्मा कुलकर्णी का चयन रेल मंत्रालय, भारत सरकार के पश्चिम रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर हुआ है। निमिता शर्मा अलीराजपुर से पहली महिला लोको पायलट होंगी। निमिता ने अपनी स्कूली शिक्षा नगर के डॉन बॉस्को स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद इंदौर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंदौर में रह कर ही निमिता ने इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की और साथ ही रेलवे की तैयारी भी जारी रखी। निमिता के पति पियूष कुलकर्णी भी रेलवे में ही जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
निमिता ने बताया कि शादी के बाद आगे की पढ़ाई और रेलवे की तैयारी के लिए ससुराल पक्ष का पूरा सहयोग मिला। आपको बता दें कि निमिता का ससुराल नर्मदापुरम जिले के इटारसी में है। गुरुवार को अहमदाबाद में आयोजित हुए रोज़गार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने निमिता को सहायक लोको पायलट के पद के लिए नियुक्ति पत्र सौपा। निमिता 17 अप्रैल को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में ज्वाइन करेंगी, जहाँ आगामी तीन माह तक ट्रेनिंग होगी। इसके बाद पश्चिम रेलवे के अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनिंग के लिए भेजा जायेगा। अलीराजपुर की बेटी के इस मुकाम को हासिल करने पर अलीराजपुर ब्राह्मण समाज ने भी निमिता और उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित की। निश्चित ही निमिता की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी इस सफलता पर विधायक मुकेश पटेल भाजपा पृदेश उपाध्यक्ष नागरसिह चौहान ,न.पा अध्यक्ष सेना पटेल ,जिला पचायत अध्यक्ष अनिता नागरसिह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष सन्तौष मकु परवाल ,महेश पटेल अशोक ओझा ,सहयोग सस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षीतपत्रकार वैभव शर्मा सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है ।और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की