बिहार में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, मौसम विभाग ने तीन दिन तक उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी, वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश की आशंका जताई थी. इसी को लेकर बिहार में लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल मंडरा रहे हैं. पटना समेत कई जिलों में देर रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. मौसम में आये इस बदलाव से तापमान एक बार फिर नीचे आ गया है. राज्य के उत्तरी इलाके में में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है.
मौसम विभाग ने 22 फरवरी के लिए पटना, भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया समेत अन्य जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग ने लिखा कि इन जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे तक हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.