रमजान के 21वे रोजे के मौके पर स्नेह मिलन समारोह
टीम भगत सिंह आर्मी द्वारा कार्यालय (जय गोपाल भवन, फुलिया कलां) पर इफ्तार पार्टी का रखा गया कार्यक्रम
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS.
टीम भगत सिंह आर्मी द्वारा कार्यालय (जय गोपाल भवन,फुलिया कलां) पर रमजान के 21वे रोजे के मौके पर स्नेह मिलन समारोह और इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे टीम के सभी साथी मौजूद रहे। टीम भगत सिंह आर्मी के उपा अध्यक्ष हर्षित तोषनीवाल ने सभी को होली और रमजान की शुभकामनाएं प्रेषित कि,साथी ही टीम भगत सिंह आर्मी के सभी सदस्यों ने देश में फैल रहे हत्याचार को रोकने के लिए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। टीम भगत सिंह आर्मी के सभी सदस्य आपसी भेदभाव भुला कर सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मिलकर बनाते हैं। टीम भगत सिंह आर्मी के उपा अध्यक्ष हर्षित तोषनीवाल ने बताया की टीम द्वारा समाज में हो रही कुरीतियों को रोकने के लिए और समाज में फैल रही जाति धर्म के नाम कुरीतियों से समाज को बचाने के लिए टीम का सदस्यता अभियान जल्दी शुरू करेंगे। जिसके दौरान टीम में नए सदस्यो को जोड़ा जाएगा। और उन सभी के माध्यम से समाज में हो रही कुरीतियों से समाज को स्वच्छ किया जाएगा। मिलना समारोह के दौरान टीम भगत सिंह आर्मी के प्रभारी आवेश और अन्य कार्यकारणी सदस्य रियाज, दानिश, रेहान, दानिश मंसूरी, हैदर, नोसाद, समीर, आदि मौजूद थे। सभी सदस्यों ने समाज में फैल रही कुरीतियों से समाज को साफ करने के लिए प्रण लिया और आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कि।