कार्यशाला में वनकर्मियों को बताए अधिनियम और धाराएं
वन कर्मियों की समस्याओं का भी किया समाधान
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, वनपरिक्षेत्र शाजापुर में कार्यरत वनकर्मियों को वनविभाग में प्रचलित प्रमुख वन अधिनियमों एवं उनमें हुए संशोधनों से अवगत कराने हेतु वनमण्डल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन निजी होटल में किया गया। जहां उन्हें संपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं वन कर्मियांे की समस्याओं का भी समाधान किया गया।
वनपरिक्षेत्र अधिकारी तनय कुलश्रेष्ठ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए समस्त कर्मचारियों को प्रमुख वन अधिनियमों एवं उनमें हुए संशोधनों से अवगत कराया। वनमण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल, उपवनमण्डलाधिकारी शाजापुर जामसिंह मुवेल द्वारा भी समस्त धाराओं से अवगत कराया। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया। उसके बाद मास्टर ट्रेनर अभय जैन द्वारा नये संशोधनों एवं अधिनियमों से अवगत कराया। एडीपीओ अजय कुमार प्रजापति द्वारा वन विभाग द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रकरणों में पाई जाने वाली कमियों के बारे में समझाया तथा परिवाद प्रस्तुत कैसे किया जाता है इस बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अशोकसिंह बघेल, ललित उपाध्या, सविता मितोला, वर्षा शर्मा, सीताराम तिवारी, कमलेश सोनी, मनोहरलाल शर्मा, सचिन पाटीदार, रेस्क्यू एक्सपर्ट हरीश पटेल, धीरजकुमार माली, अर्जुन मालवीय, महेन्द्रसिंह चौहान, फिरोज पठान आदि उपस्थित थे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड