CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS

अनूपपुर, दिनांक  05.10.2024 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की संजीव  गुप्ता निवासी  चुकान का अपने बरतराई  स्थित किराना दुकान में भारी मात्रा में उर्वरक एवं यूरिया बोरी  अवैध रूप से भंडारण करके रखा  है l सूचना तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु ग्राम बरतराई संजीव कुमार गुप्ता की  किराना दुकान में रेड कार्यवाही करने पर किराना दुकान के अंदर वाले कमरे में DAP उन्नत खाद NPK  के 10 बोरी उर्वरक (प्रत्येक में 50 Kg. ) एवं यूरिया खाद की  11 बोरी( प्रत्येक में 45 Kg.)  कुल  21 उर्वरक एवं यूरिया  कुल वजन 995 किलोग्राम ,कीमती करीब 13437 /- रुपए के मिले l उक्त उर्वरक एवं खाद की खरीद-बिक्री के संबंध में संजीव गुप्ता से वैध  दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया l अतः उक्त उन्नत उर्वरक खाद एवं यूरिया खाद चोरी के संदेह पर संजीव कुमार गुप्ता पिता गेंदलाल गुप्ता, उम्र 34 साल, निवासी वार्ड क्रमांक 2 ग्राम  चुकान थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के कब्जे से अपराध धारा 106 BNSS के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई है l 
 उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक अमर वर्मा के कुशल नेतृत्व में उपनिरी० बाबूलाल परस्ते, सउनिo उमेश तिवारी, सउनि0 विनोद नाहर, प्रआर0 श्रीश्याम शुक्ला, महिला आरo संगम तोमर का सराहनीय योगदान रहा।