CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

नवादा, बिहार से नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में एक परिवार के तीन लोगों पर एसिड से हमला किया गया है। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र भनैल लोदीपुर गांव की है।

झुलसे लोगों में सुगिया देवी, राजीव कुमार एवं अरविंद कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी एक पक्ष के लोग सदर अस्पताल से इलाज करा कर घर लौटे ही थे कि बीती रात दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। 
इस हमले में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल सुगिया देवी का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि राजीव एवं अरविंद कुमार को निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया है। पीड़ित परिवार के संजीत कुमार ने बताया कि महज दो फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।