एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुई एबीवीपी की अनिश्चतकालीन हड़ताल
अभाविप द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए हुआ समिति का गठन
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, प्राचार्य को हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दो दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवीन कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरूवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। वहीं अभाविप द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए समिति का भी गठन किया गया है।
गौरतलब है अभाविप द्वारा नवीन कॉलेज प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने सहित कॉले में बाहरी तत्वों के प्रवेश, लाईब्रेरी व अन्य मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में ही दो दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही थी। जहां गुरूवार को एसडीएम नरेंद्रनाथ पांडे ने अभाविप के नगर मंत्री आदित्य राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। जहां उन्होंने एसडीएम को सारी बात बताई। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी मांग पर जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। वहीं अन्य आरोपों की भी जांच की जाएगी। इस आश्वासन के बाद अभाविप ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी।
यह था मामला
अभाविप का आरोप था कि कॉले में बाहरी तत्वों का प्रवेश होता हे जिस पर कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं छात्राओं ने भी अपनी कक्षाओ में बाहरी तत्वों के आने की शिकायत की थी। इसके अलावा अभाविप द्वारा प्राचार्य पर लापरवाही बरतने और बीमारी में अवकाश पर होने के बाद भी अनैतिक तरीके से वेतन लेने का भी आरोप लगाया था। जिसके चलते वे प्राचार्य को हटाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर भी एसडीएम द्वारा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड