शहडोल में पान मसाला दुकान में हुई सेंधमारी
घबराया चोर, बोरा छोड़कर हुआ फरार
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, पान मसाला के गोदाम में चोरी की वारदात हुई है, जिसमें तीन बड़े बोरों में रखा पान मसाला एवं उसकी तंबाकू को दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी व उसके दो अन्य साथियों ने चोरी कर लिया है। चोरी कर ले जा रहे माल को दुकान मालिक के परिचित ने देख लिया । इसके बाद आरोपी पान मसाले से भरा बोर छोड़ कर भाग गए। शिकायत पुलिस के पास की गई है,पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस मामले पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताझ शुरू कर दी है। घटना बुढार थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर दो की है।
जानकारी के अनुसार बुढार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में स्थित अजय लालवानी की पान मसाला की दुकान और गोदाम स्थित है। शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि उसके गोदाम में तीन बड़े बोरों में पान मसाला रखा हुआ था, एवं तीन बोरों में पान मसाला की तंबाकू थी। जिसे चोरों ने चोरी किया है, पीड़ित के अनुसार उसके दुकान में काम करने वाला एक कर्मचारी जब चोरी कर पान मसाले का बोरा ले जा रहा था, तभी पीड़ित के परिचित ने आरोपी को देख लिया, और उसे रोकने की कोशिश की, आरोपी घबरा गया और पान मसाले से भरा बोरा छोड़कर फरार हो गया।
सुबह जब दुकान खोली गई तो पता लगा कि उसकी दुकान में चोरी की वारदात हो गई है। जिसके बाद पीड़ित के परिचित ने उसे घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद पुलिस के पास मामले की शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने संदेही आरोपी युवक एवं उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि लगभग एक लाख की चोरी की वारदात हुई है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दुकान का एक कर्मचारी भी दिखाई दे रहा है। बताया गया कि गोदाम में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर आरोपी अंदर घुसे और मोटरसाइकिल से पान मसाले की बोरी चोरी कर ले जा रहे थे । तभी पीड़ित के परिचित ने आरोपी को देख लिया। और पुलिस से नामजद मामले की शिकायत की गई।
प्रतिक्रिया...
मामले की शिकायत आई है अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
संजय जायसवाल, थाना प्रभारी
थाना बुढार, शहड़ोल