CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करैहया में एक सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत में उरदा तोड़ने गई एक महिला पर एक अज्ञात नग्न युवक ने हमला कर दिया। युवक ने महिला के नाक, कान और शरीर के अन्य हिस्सों को दांत से काट नोच दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
कुठला थाना क्षेत्र करहिया ग्राम निवासी घायल 45 वर्षीय गुड्डी बाई पत्नी रामदास दाहिया रोज की तरह खेत पर काम करने गई थीं। महिला के पति राम दास और घायल की बेटी संजो बाई ने बताया कि खेत के पास ही एक अज्ञात युवक नग्न अवस्था में पीछे से आकर उस पर हमला किया और नाक, कान, गला व सीने पर दांतों नोचते हुए घायल कर दिया हमले के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक वहां से फरार हो चुका था। घायल महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार जारी है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है..जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला के दोनों कान और नाम दांत से कटने की वजह से अलग हो चुके है वही महिला के सीने में काटने के गहरे निशान है जिस वजह से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वही कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसीय ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल महिला की मानसिक स्थिति अस्थिर और बदहवास होने के कारण हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। वही हमला करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।