CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, बस स्टैंड स्थित एक भोजनालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब दुकान से धुंआ उठता देखा तो संचालक को और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 2.30 बजे की है। जब गश्त कर रहे कुछ पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड स्थित वैष्णव भोजनालय से धुंआ उठता देखा। इस पर उन्होंने संचालक को इसकी सूचना दी जो तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकान खोली तो वहां से आग की लपटें उठ रही थी। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी जिसकी सहायता से आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालक ने बताया कि इस हादसे में उसे लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं आग कैसे लगी इस बारे मे किसी को कोई जानकारी नहीं है।
पुलिसकर्मियों की सजगता से टल गया बड़ा हादसा
मंगलवार रात हुआ हादसा भीषण रूप ले सकता था। गनीमत रही कि समय रहते वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने धुंआ उठते देखा और तुरंत संचालक को सूचना दी। यदि थोडी देर हो जाती तो इस आग की चपेट में आसपास की अन्य दुकाने भी आ सकती थी। वहीं इस भोजनालय के आसपास भी होटल ओर अन्य भोजनालय भी हैं। जहां गैस सिलेंडर भी रखे हुए हैं जिसकी चपेट में अन्य दुकाने भी आ सकती थी और हादसा गंभीर हो सकता था।