जन्माष्टमी पर्व पर रंगमंचीय कार्यक्रम कर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कोठी के नेतृत्व में निकाली शोभायात्रा
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कोठी के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कोठी नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई इसके पूर्व कोठी के मुस्कान मैरिज गार्डन में रंगमंचीय कार्यक्रम किया गया विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के 60 वर्ष पूर्ण होने पर एवं श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर हिंदू परिषद प्रखंड कोठी के आयोजकत्व में रंगमंचीय कार्यक्रम के उपरांत कोठी की जोगनी माता मंदिर से प्रारंभ होकर कोठी बाजार होते हुए नरसिंह भगवान मंदिर होकर हनुमान जी मंदिर बस स्टैंड तक भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें कई सैकड़ो की संख्या में नगर के सभी लोग शामिल हुए जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं भगवान की पूजा अर्चना की गई, रंगमंचीय कार्यक्रम में मरघट नाथ मंदिर आश्रम के पीठाधीश्वर संत एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक यतेंद्र पाठक ने संबोधित किया और लोगों को भगवान श्री कृष्ण एवं धर्म के प्रति प्रेरणा दी विवेक पाठक ने सभी स्थानीयजनो सहित भगवत प्रेमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है जो शोभायात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है शोभायात्रा के दौरान कोठी पुलिस एवं प्रशासनिक अमला साथ-साथ रहा कोठी तहसीलदार कमलेश भदोरिया एवं थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत अपने दलबल के साथ यात्रा में मौजूद रहे.