बड़वानी, बड़वानी के अंजड नगर में पाटीदार समाज द्वारा श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान अन्य समाजजन भी शोभायात्रा में शामिल हुए जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे, शुक्रवार को नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा बैंड बाजा ढोल, ताशों  विभिन्न मार्गों से निकाली गई। जिसमें महिला पुरुष भक्तगण भारी तादात में मौजूद रहे। शोभायात्रा का नगर के मार्गों में फूलों की वर्षा से स्वागत किया। श्रद्धालु प्रभु राम के जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा में आगे भगवा ध्वज के साथ नवयुवक चल रहे थे। उनके पीछे बैंड बाजों पर श्री राम जी की धुन पर प्रभु राम के मंगलमय गीत बज रहे थे। वहीं मात्र शक्ति द्वारा भजनों व गरबो पर नृत्य किया शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर धान मंडी चौक पहुंची जहां साकेत स्कूल की छात्राओं ने मंच पर नृत्य प्रस्तुत किया वहीं शोभायात्रा अस्पताल चौक, मारू महोल्ला, हनुमान महोल्ला, श्री कृष्ण चौक बस स्टैंड होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर  पर जाकर संपन्न पहुंचकर शोभायात्रा का नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती (पाटीदार) व अन्य द्वारा आरती कर समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की दृष्टि से थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदीया ओर पुलिस बल शोभायात्रा में पुरे समय मुस्तैद नजर आया।