CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिले के बुढार थानांतर्गत 16 साल की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर किशोरी की तलाश शुरू की तो उसके मैहर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि 20 साल का युवक ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया था और उसे अपने घर में रखे हुए था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक के माता-पिता ने किशोरी की शादी उससे करा दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।