मालवी भाभी प्रतीक्षा नैय्यर ने लिया मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद
पीपुल्स ट्रेंड फेयर भी देखा, की खरीदारी
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, यू-ट्यूबर और टीवी सीरियलों में काम कर चुकी मालवी भाभी के नाम से मशहूर प्रतीक्षा नैय्यर गुरूवार देर शाम शाजापुर शहर पहुंची जहां उन्होंने मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।
इसके पूर्व मंदिर समिति के पं. आशीष नागर ने मालवी भाभी प्रतीक्षा नैय्यर का भगवा दुपट्टा भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मालवी भाभी ने मां राजराजेश्वरी की आरती कर उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मंदिर परिसर में चल रहे पीपुल्स मेले में भी पहुंची और वहां भी उन्होंने मेले का भ्रमण कर अपने लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। इस दौरान मालवी भाभी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मालवा क्षेत्र जैसा माहौल और वातावरण कहीं देखने को नहीं मिलता। यहां अपनापन ओर लोगों में एक-दूसरे के प्रति जो स्नेह भाव देखने को मिलता है वह लोगों को बार-बार यहां आने का निमंत्रण देता है। इसीलिए आज वे भी यहां आई और मालवा के प्रसिद्ध मंदिर मां राजराजेश्वरी के दर्शन किए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड