स्कूल से बंक कर नहाने गए 6 छात्र, एक की नदी में डूबने से मौत
रेस्क्यू टीम ने 2 घंटे बाद निकाला शव
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र कटाएघाट नदी में स्कूल से बंक मारकर 6 स्कूली छात्र नहाने गए थे तभी एक छात्र नदी के गहरे पानी और तेज बजाओ में डूब गया। जिसकी जिसकी सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर माधवनगर की पुलिस बल और एसडीईआरएफ की टीम नदी में स्कूली छात्र का रेस्क्यू में लगी हुई है।
माधवनगर थाने के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया की जब वह मौके पर पहुंचे तो 5 अन्य छात्र कटाए घाट पर मौजूद थे और उन्ही ने बताया की वे सभी 6 लोग थे और वे सभी डायमंड स्कूल के छात्र ये सभी स्कूल के समय सभी 6 छात्र कटाए घाट में नहाने पहुंचे थे तभी उनमें से एक भट्टा मोहल्ला निवासी राघवेंद्र तिवारी के पुत्र हर्षित तिवारी गहरे पानी में डूब गया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर माधवनगर की पुलिस और एसडीईआरफ की टीम पहुंच नदी में डूबे स्कूली छात्र हर्षित तिवारी की तलाश शुरू कर दी करीबन 2 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद हर्षित को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत ही उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहा डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया।