दमोह की चारों विधानसभाओं से 57 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव
चुनावचिन्ह हुए आवंटित
CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले की चारों विधानसभाओं से अभ्यर्थियों द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापिस लेने उपरांत विधानसभा क्षेत्र 54- पथरिया से 17, विधानसभा क्षेत्र 55- दमोह से 19, विधानसभा क्षेत्र 56-जबेरा 12 एवं विधानसभा क्षेत्र 57-हटा (अजा) से 09 अभ्यर्थी चुनाव के लिये शेष रह गये हैं। नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया संपन्न होने उपरांत संबंधित रिटर्निंग आफीसरों द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र 54- पथरिया के लिये अभ्यर्थी राव ब्रजेन्द्र सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस के लिये चुनाव चिन्ह हाथ, रामबाई गोविंद सिंह बहुजन समाज पार्टी के लिये हाथी, लखन पटैल भारतीय जनता पार्टी के लिये कमल, कल्लन कुर्मी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लिये बांसुरी, प्रियंका विकास रोशन (भीम आर्मी) आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) केतली, डॉ. मनोज विश्वकर्मा भारतीय जन मोर्चा पार्टी के लिये अलमारी, लीलाधर कुशवाहा जनअधिकार पार्टी के लिये गैस सिलेण्डर, चूरामन अहिरवार निर्दलीय के लिये स्टूल, धनी भैया निर्दलीय के लिये फूलगोभी, इंजी. नीलेश कुमार पटेल (कुर्मी) निर्दलीय के लिये अंगूठी, भागीरथ अहिरवार निर्दलीय के लिये ट्रक, राव भूषण सींग निर्दलीय के लिये एयरकंडीशनर, मुकेश रजक निर्दलीय के लिये रोड रोलर, मेजर जनरल (डॉ) राजेन्द्र सिंह ठाकुर निर्दलीय के लिये कलम की निब सात किरणों के साथ, विक्रम सिंह निर्दलीय के लिये बैटरी टार्च, संजय सेठ सदगुवां (भोलू) निर्दलीय के लिये ऑटो-रिक्शा एवं संतोष सोनी निर्दलीय के लिये हान्डी चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र 55-दमोह के लिये अभ्यर्थी अजय कुमार टंडन इंडियन नेशनल कांग्रेस के लिये चुनाव चिन्ह हाथ, चाहत पाण्डेय आम आदमी पार्टी के लिये झाड़ू, जयंत मलैया भारतीय जनता पार्टी के लिये कमल, प्रताप रोहित (अहिरवार) बहुजन समाज पार्टी के लिये हाथी, दौलत सींग लोधी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लिये बाँसुरी, द्रगपाल सिंह लोधी समाजवादी पार्टी के लिये साइकिल, नरेन्द्र/आचार्य पूरन सिंह लोधी पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड के लिये सीटी, नवीन बौद्ध आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लिये केतली, अजय भैया निर्दलीय के लिये ऑटो-रिक्शा, अजय कुमार निर्दलीय के लिये बल्लेबाज, जयंत निर्दलीय के लिये सेब, जयंत कुमार निर्दलीय के लिये हरीमिर्च, जयंत भैया निर्दलीय के लिये एयरकंडीशनर, "निशांत पाठक निक्की भैया" निर्दलीय अलमारी, राहुल निर्दलीय के लिये फलों से युक्त टोकरी, राहुल भैया निर्दलीय के लिये डबल रोटी, राहुल भैया निर्दलीय फूलगोभी, रिचा पुरूषोत्तम चौबे"हरिओम" निर्दलीय के लिये झूला, एवं शाहरूख खान मंसूरी (नेताजी) निर्दलीय के लिये ट्रक चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र 56-जबेरा के लिये अभ्यर्थी धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी के लिये चुनाव चिन्ह कमल, प्रताप सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस के लिये हाथ, विनोद राय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लिये आरी, डॉ.सुजान सिंह ठाकुर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लिये बांसुरी, धर्मेन्द्र सिंह निर्दलीय के लिये फूलगोभी, प्रताप सिंह लोधी निर्दलीय के लिये एयरकंडीशनर, प्रताप भैया निर्दलीय के लिये अलमारी, बसंत राय निर्दलीय के लिये सिरिन्ज, भगवान दास प्रजापति निर्दलीय के लिये फलों से युक्त टोकरी, राघवेन्द्र सिंह निर्दलीय के लिये सेफ्टी पिन, विनोद भैया निर्दलीय के लिये हरी मिर्च तथा विनोद जी भाईसाब निर्दलीय के लिये सेब चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र 57-हटा (अजा) के लिये अभ्यर्थी श्रीमती उमा देवी/लालचंद खटीक भारतीय जनता पार्टी के लिये चुनाव चिन्ह कमल, प्रदीप खटीक इंडियन नेशनल कांग्रेस के लिये हाथ, भगवान दास चौधरी बहुजन समाज पार्टी के लिये हाथी, अमोल चौधरी समाजवादी पार्टी के लिये साइकिल, ओमवती/संजय अठ्या भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लिये बाँसुरी, आकाश/लक्ष्मी कोरी निर्दलीय के लिये ट्रक, कोदूलाल अहिरवार निर्दलीय के लिये बल्ला, देवराज सिंह सूर्यवंशी (अहिरवार) निर्दलीय के लिये केतली तथा लालचंद कश्यप (कोरी) निर्दलीय के लिये ऑटो-रिक्शा चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं।