CURATED BY – Shreeniwas Mishra | CITYCHIEFNEWS

मैहर, 49वें उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खां संगीत समारोह 2024, खेल मैदान मैहर में दिनांक – 7,8 एवम 09/03/2024 को संपन्न हुई।  जिसमे दिनांक 08/03/2024 को शास्त्रीय युवा गायक देवांश मिश्रा मैहर को अपने गुरु श्री संजय देवले जी ग्वालियर की कृपा एवम आशीर्वाद से बाबा के प्रतिष्ठित मंच पर शास्त्रीय गायन प्रस्तुत कर हाजिरी लगाने का सौभाग्य स्वरंजलि स्वरूप प्राप्त हुआ , इस दौरान देवांश के मैहर के गुरु डा. श्री राजेंद्र प्रसाद जी शर्मा (मैहर) भी उपस्थित रहे । देवांश ने अपने गायन में राग मालकौंस के अंतर्गत बड़ा ख्याल में "पग लागन दे" ......., तथा छोटा ख्याल में  " मैं तो पिया संग लर पछतानी"....... , तथा अंत में राममय वातावरण स्वरूप राम भजन "कमल नयन वाले राम" ......की शानदार प्रस्तुति दी। लोगो ने देवांश के गायन को खूब सराहा, उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किए, दिनांक 09/03/2024 को भी देवांश ने पुनः कथक नृत्य के साथ देवी स्तुति एवम ठुमरी गायन की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे लोगो ने खूब सराहा।