पी जी कॉलेज में स्पोकन इंग्लिश का 30 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
स्वामी विवेकानन्द केरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत हुआ संपन्न
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, उन्नति फाउंडेशन द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज दमोह में जीवन कौशल स्पोकन इंग्लिश समाजिक मूल्य एवं लाइफ स्किल के अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले 36 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया यह प्रशिक्षण शिवम बसेड़िया प्रशिक्षणकर्ता द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रोग्राम INFOSYS, NABARD, ZERODHA के सहयोग से संपन्न हुआ और इसमें छात्रों को Spoken English, Life Skills & Values के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के इस अंतिम दिवस पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा इंग्लिश में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया तथा सांस्कृतिक गतिविधियां भी की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य डॉ. के. पी. अहिरवार, प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. एन. आर. सुमन, डॉ रमेश प्रसाद अहिरवार,डॉ नेहा जैन, डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी, डॉ जितेंद्र, एकता मसीह आदि उपास्थित रही। विदित है कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र और छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारने एवं उनमें भविष्य के प्रति सजग एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु उन्नति फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवा जिले से बाहर अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों एवं दूसरे देशों की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट हेतु अपने स्किल एवं व्यक्तित्व का विकास कर विकसित भरत के लक्ष्य को साकार करने हेतु अंग्रेजी भाषा के ज्ञान एवं उसकी बोलचाल में दक्षता अर्जित कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने में मील का पत्थर साबित हो रहे है।