CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड को एक से ज्यादा हत्यारों ने अंजाम दिया है.
डीआईजी ने कहा, इस हत्याकांड में शाम तक या अगले 24 घंटे में सफलता मिल जाएगी, कई अहम सबूत मिले हैं, मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज थे जिससे पता चलता है कि एक से अधिक हत्यारे शामिल है. यह हत्या किसी एक हत्यारे की करतूत नहीं है. बता दें कि पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से पटना के लिए निकल चुके हैं.
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से फोन पर बातचीत भी की है और उनकी पिता के हत्या पर दुख जताया है. सीएम ने इस मामले में बिहार के डीजीपी को तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा है और दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.