Curated by - AKHILESH GUPTA | CITYCHIEFNEWS

खरगोन, खरगोन मध्यप्रदेश मे 20 नवंबर से राहुल गाँधी कि भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से प्रवेश करेगी। जो खरगोन जिले मे 24 से 26 नवंबर तक खरगोन मे रहेगी। जिसको लेकर कांग्रेस और सहयोगी संगठन यात्रा कि तैयारीयों मे जूटे हैं। यात्रा को लेकर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशन भालसे ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से प्रारम्भ हुई हैं और कश्मीर मे ख़त्म होंगी। यात्रा जिले मे तीन दिन रहेगी।  इस यात्रा मे निमाड़ और अधिवसी परम्परा से राजुल गाँधी को परिचत करवाएंगे।

प्रशांत ने बताया कि निमाड़ कि परम्परा हैं कि मांगलिक कार्यक्रमों मे पिले चावल रख कर निमंत्रण देते हैं।  उसी प्रकार भारत जोड़ो यात्रा का घर घर पिले ch चावल शक्कर लोगों को यात्रा के लिए आमंत्रित करेंगे। साथी कहा कि निमाड़ की संस्कृति के साथ साथ आदिवासी अंचल होने के साथ जिससे राहुल गांधी को आदिवासी संस्कृति और निमाड़ी संस्कृति से परिचित कराने के लिए ढोल एवं मांदल की थाप पर निमाड़ी गीत एवं नृत्य का समावेश भी रहेगा।