CURATED BY – SHARUKH MIRZA | CITYCHIEFNEWS

रतलाम, जन शिक्षण संस्थान रतलाम द्वारा दिनांक 29 मार्च 2025 को संस्थान अनुदेशिका अनुदेशको के लिये 2 दिवसीय दक्षता संवर्धन सेमिनार का आयोजन किया  गया जिसमें  इम्प्रेशन पार्लर से श्रीमती श्रीया भाटिया, द्वारा आधुनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स, मशीनों का उपयोग, ब्यूटी टिप्स सिखाई गई। श्री अभिषेक सोनी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने स्वयं सहायता समुह की जानकारी प्रदान की, समूह को संगठित रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये।  श्री ज्ञानेश्वर जी परिहार प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी ने उल्ल्लास योजना व उसके लाभ की जानकारी प्रदान की।  सेमिनार के दूसरे दिन 29 मार्च को महिला आई टी आई से गेस्ट फैकल्टी द्वारा सिलाई  से सम्बंधित कई सूक्ष्म जानकारियां व आधुनिकता के इस दौर में नवीन डिजाइन की पोशाक निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया।जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र के अधिकारी श्री आचार्य जी द्वारा नवीन उद्योग की स्थापना के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उद्योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। PMKEY  प्रशिक्षण केंद्र के श्री जितेंद्र जी जायसवाल जी ने उपस्थित अनुदेशिकाओ को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी प्रदान की , उपस्थित अनुदेशिकाओ के फीडबेक लिया गया तथा दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये गए , सेमिनार का शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दिप प्रज्वलन कर किया गया। संस्थान के प्रभारी अधिकारी श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया, ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की कौशल विकास प्रशिक्षणो की जानकारी देते हुए नवीन प्रशिक्षण जो सीखना चाहते है उनका सर्वे कर  नवीन सत्र में प्रस्तुत करने के लिए जागरूक किया ,पूर्व निदेशिका श्रीमती कल्पना पुरोहित ने संस्थान के रोजगार उन्मुखी योजनाओं की जानकारी देते हुए , समूह में काम करने की प्रेरणा प्रदान की, कार्यक्रम सहायक अर्जुनसिंह सोनगरा, श्रीमती भारती मौर्य । कीर्तिआजाद सोनगरा , भेरूलाल बोस, वीरेंद्रसिंह पंवार उपस्थित रह कर सफल संचालन किया ।अंत मे भारती मौर्य ने आभार व्यक्त किया।